सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो संदिग्ध गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2024

पंजाब पुलिस ने कहा है कि उसने तरनतारन जिले के छाबल से दो संदिग्धों को गिरफ्तार करके सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, चार मैगजीन बरामद की गई हैं तथा उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। डीजीपी यादव ने कहा कि पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी जतिंदर सिंह और उसका सहयोगी नवतेज सिंह सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के विभिन्न तस्करों के संपर्क में थे और उन्हें हाल ही में तस्करी के हथियारों की एक खेप भी मिली थी जिसे वे तरनतारन के छाबल में बाबा बुद्ध जी चैरिटेबल अस्पताल के पास किसी को देने जा रहे थे।

एसएसओसी अमृतसर की टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उस क्षेत्र की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार की खेप बरामद की। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों को सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए अवैध हथियारों की खेप मिलती थी।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले