राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग तेजस्वी के खिलाफ नाराजगी का संकेत: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2022

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राष्ट्रपति चुनाव में प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कुछ विधायकों द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उनकी ‘‘नाराजगी’’ परिलक्षित हुई है। जायसवाल उक्त दावा करते हुए कहा, ‘‘बिहार विधानसभा में हमारी (राजग की) प्रभावी ताकत 125 थी, क्योंकि हमारे एक विधायक मतदान नहीं कर सके। मुर्मू को 133 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ। यह क्रॉस वोटिंग का सबूत है।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी खबर, मंत्री पद के लिए 90 करोड़ की डिमांड, 18 करोड़ एडवांस, क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपियों को पकड़ा

भाजपा नेता ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा, ‘‘इस चुनाव में बड़ी संख्या में हुई क्रॉस वोटिंग उन सभी दलों के लिए चेतावनी है जो पार्टी को अपने खानदान की जागीर एवं कार्यकर्ताओं को अपना बंधुआ मजदूर समझते हैं। इतनी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों का अपनी पार्टी लाइन का उल्लंघन करना उनके अंतर्मन की कुलबुलाहट को दिखाता है। यह दिखाता है कि खानदानी पार्टियों के जागीरदारों की रीतियों एवं नीतियों के प्रति उनके कार्यकर्ताओं के मन में विद्वेष फैलता जा रहा है जो कभी भी एक बड़े विस्फोट में परिणत हो सकता है।’’ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के एक बार राजद में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करने संबंधी तेजस्वी यादव के दावे पर जायसवाल ने कहा कि वह यादव समुदाय के किसी भी उस सदस्य को बर्दाश्त नहीं सकते जो अपने बलबूते खड़े हुए, ऐसे लोग उनके निशाने पर रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा