महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी खबर, मंत्री पद के लिए 90 करोड़ की डिमांड, 18 करोड़ एडवांस, क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपियों को पकड़ा

maharashtra
prabhasakshi
अभिनय आकाश । Jul 22 2022 7:33PM

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने आज सुबह एएनआई को बताया कि राजनीतिक स्थिति का फायदा उठाने के लिए, चार आरोपियों ने कैबिनेट में मंत्री पद की पेशकश के नाम पर तीन विधायकों को धोखा देने की कोशिश की।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र में विधायकों को मंत्री पद की पेशकश के लिए कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले आया है। हालांकि विस्तार की अंतिम तारीख अभी नहीं आई है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि कैबिनेट विस्तार पार्टी के एजेंडे में प्राथमिक रूप से हैऔर जुलाई के चौथे सप्ताह में इसकी संभावना है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने आज सुबह एएनआई को बताया कि राजनीतिक स्थिति का फायदा उठाने के लिए, चार आरोपियों ने कैबिनेट में मंत्री पद की पेशकश के नाम पर तीन विधायकों को धोखा देने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : अमरावती में 13 वर्षीय लड़का स्कूल के छात्रावास में मृत मिला

आरोपियों की पहचान रियाज शेख (41), योगेश कुलकर्णी (57), सागर सांगवई (37) और जफर अहमद उस्मानी के रूप में हुई है। आरोपी रियाज शेख ने अपने निजी सहायक के जरिए विधायक राहुल कुल से संपर्क करने की कोशिश की। अगले दिन निजी सहायक ने विधायक कुल से बात की, जिसके बाद उन्होंने शेख को नरीमन पॉइंट के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। विधायक कुल ने एक पोर्टफोलियो की बात की, जिस पर आरोपित शेख ने कहा कि इसके लिए आपको 90 करोड़ देने होंगे।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना में फूट के वक्त क्या थी उद्धव की मंशा? पूर्व गृह राज्य मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा- फोन कर शिंदे को सुरक्षा नहीं प्रदान करने को कहा

विधायक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शेख ने राशि का 20 प्रतिशत 18 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से मांगे। कुल ने शेख को राशि लेने के लिए एक प्रमुख होटल में बुलाया और मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को भी सतर्क किया। 

18 जुलाई की दोपहर करीब 1.30 बजे जैसे ही शेख होटल पहुंचा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। होटल में विधायक कुल, उनके सहायक और एक अन्य भाजपा विधायक होटल में मौजूद थे। पूछताछ के दौरान शेख ने दो और आरोपियों कुलकर्णी और सांगवई की भूमिका के बारे में जानकारी साझा की, जिसके बाद उन्हें भी सोमवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया। कुलकर्णी और सांगवई ने बताया कि उस्मानी नाम के शख्स ने दावा किया था कि वह दिल्ली में किसी ऐसे व्यक्ति को जानता है जो इस मामले में भी शामिल है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़