क्रॉस-वोटिंग से Karnataka BJP में सियासी तूफान, Nitin Nabin ने विजयेंद्र को तलब किया

By अंकित सिंह | Jun 19, 2026

राज्य विधान परिषद चुनावों में क्रॉस-वोटिंग के बाद, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को कर्नाटक पार्टी प्रमुख बीवाई विजयेंद्र और पार्टी के अन्य नेताओं को तलब किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नवीन ने चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है और येदियुरप्पा व अन्य नेताओं से 23 जून को यहां उनसे मुलाकात को कहा है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नयी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद हुए पहले चुनावी मुकाबले में, सत्ताधारी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद की सात सीट में से पांच पर जीत हासिल की जबकि विपक्षी दल भाजपा ने दो सीट जीतीं। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने भाजपा विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग किए जाने की बात स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है, उनकी पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा, ‘‘किसने क्रॉस-वोटिंग की और क्यों? जानकारी मिलने के बाद पार्टी फैसला करेगी। कर्नाटक में डी के शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली चुनावी लड़ाई में, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद की सात सीटों में से पांच पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी भाजपा ने दो सीट जीतीं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में Cross-Voting से BJP में हड़कंप, विजयेंद्र बोले- बागियों को माफी नहीं, होगा Action

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) दोनों ही दलों के विधायकों की ओर से ‘क्रॉस-वोटिंग’ की गई, क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवारों को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। कर्नाटक विधानसभा के सदस्यों ने विधान सौध में हुए चुनाव में मतदान किया। सात सीटों के चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में कांग्रेस के थिप्पन्नप्पा कामकनूर, पी. वी. मोहन, बी. के. हरिप्रसाद (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष), शिवन्ना बी एस, और विनय कार्तिक प्रकाश तथा भाजपा के लिंगराज पाटिल और रघु आर और जद (एस) के गोविंदराजू शामिल हैं। कांग्रेस के पांचों उम्मीदवारों और भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि जद(एस) के गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री