नामांकन में दिखी दिग्गजों की भीड़, BJP में ‘नबीन’ युग की शुरुआत!

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2026

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छह साल बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (19 जनवरी) को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पद के लिए उनके प्रस्तावकों में शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में उपस्थित हैं। बिहार से पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन, जिन्हें हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनके निर्विरोध पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी नेतृत्व उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है।

प्रमुख खबरें

UBT सांसदों को तोड़ने की साज़िश! Anil Desai बोले - कोई दबाव नहीं, अफ़वाहें बेबुनियाद

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!

Monsoon Travel Tips: बारिश में भी आपकी ट्रैवलिंग होगी Super Safe, बस अपने बैग में रख लें ये 7 Life Saver चीजें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद