PM Modi के समर्थन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का हुजूम, बीजेपीमय हुआ Banaras

By Prabhasakshi News Desk | May 22, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। जहां प्रधानमंत्री द्वारा बुलाए गए महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बात की।

उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों के लिए मोदी और योगी सरकार की भी तारीफ की। इस दौरान महिलाओं ने सपा और कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए सरकार की तारीफ में गाना गाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की वजह से ही आज विश्व में भारत का नाम हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर झूठे दावे और केवल राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 

रैली में पहुंची दूसरी अन्य महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के कामकाज की तारीफ की। जिसमें से कई महिलाओं ने सनातन और हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होंने बताया कि बनारस में बिजली, पानी, सड़क सहित तमाम तरह की मूलभूत सुविधाएं अब लोगों को आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर भी महिलाओं ने खुशी जताई।

प्रमुख खबरें

West Bengal में सरकार का बड़ा एक्शन! 250 से अधिक मदरसों पर लटकेगा ताला, 2500 अन्य जांच के घेरे में आये

Kerala Government: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के OPD समय और रिक्त पदों का विवरण दिखाना अनिवार्य

Love Horoscope For 24 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Air Strikes Afghanistan | पाकिस्तान लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान में बरसाईं मिसाइलें, 10 ठिकाने तबाह, तालिबान ने दी भीषण तबाही की धमकी!