Kerala Government: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के OPD समय और रिक्त पदों का विवरण दिखाना अनिवार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 24, 2026

केरलम की सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को चिकित्सकों का विवरण, चिकित्सकों के रिक्त पदों और वाह्यरोगी विभाग (ओपीडी) में उनके समय को प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य एवं देवस्वोम मंत्री के. मुरलीधरन ने एक बयान में कहा कि यह निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर तालुक मुख्यालय अस्पतालों तक सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कामकाज को लेकर जनता की शिकायतों के बाद उठाया गया है। इनमें ओपी समय के दौरान चिकित्सकों के उपलब्ध नहीं होने और मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करने जैसी शिकायतें शामिल थीं।

निर्देश के अनुसार, प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान को स्वीकृत डॉक्टरों के पदों की कुल संख्या, वर्तमान में कार्यरत डॉक्टरों की संख्या और रिक्त पदों की संख्या प्रदर्शित करनी होगी।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा