Kashmir में अपने घरों से दूर सुरक्षा में तैनात CRPF जवानों ने साथियों के साथ जमकर खेली Holi

By नीरज कुमार दुबे | Mar 09, 2023

देशभर में होली का त्योहार पारम्परिक उल्लास और हंसी-खुशी के साथ मनाया गया। खासतौर पर इस बार चूंकि कोविड संबंधी कोई प्रतिबंध नहीं थे इसलिए होली पर्व की धूम देखते ही बन रही थी। क्या आम और क्या खास, हर कोई रंगों में रंगा नजर आ रहा था। वहीं सीमा पर तैनात हमारे जवानों ने भी रंगों के इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। जवान घर से दूर भले थे लेकिन अपने सहकर्मियों का साथ हर कमी को पूरा कर रहा था। श्रीनगर की बात करें तो यहां सीआरपीएफ जवानों ने धूमधाम से होली भी खेली और देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। प्रभासाक्षी संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता देश की सुरक्षा है। सभी ने कहा कि आज साथियों के साथ होली मनाना काफी अच्छा लग रहा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Deepu Mallesh

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 398 पन्नों की चार्जशीट, 51 गवाह और DNA रिपोर्ट शामिल

Asian Games: भारतीय मुक्केबाज Priya Ghanghas सेमीफाइनल में हारीं, मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे नामांकन