झारखंड में बिजली गिरने से सीआरपीएफ अधिकारी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

झारखंड में बृहस्पतिवार को एक अभियान के दौरान बिजली गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के केरीबरू गांव में रात करीब 10.30 बजे हुई।

अधिकारियों ने बताया कि 26वीं बटालियन के सेकेंड-इन-कमांड अधिकारी एम पी सिंह की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि सहायक कमांडेंट एस के मंडल घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी एक अभियान के तहत जंगलों में गए थे।

प्रमुख खबरें

UP: अटल जी की जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उस्मान हादी के अंतिम संस्कार के बाद बांग्लादेश में तनाव बरकरार, समर्थकों ने यूनुस सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Assam: PM Modi ने बताया SIR का असली उद्देश्य, कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

ट्रंप से समझौते के लिए पारित किया SHANTI विधेयक, कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप