सस्ते Crude Oil ने Share Market में भरी जान, Sensex 400 अंक उछला, Nifty भी नए स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2026

 कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों के पूंजी प्रवाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में खरीदारी ने भी निवेशकों की धारणाओं को मजबूत किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.12 अंक चढ़कर 77,210.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 114.75 अंक की तेजी के साथ 24,129.95 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे। वहीं टाइटन, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को ‘जूनटीन्थ’ अवकाश के कारण बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.36 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 4,859.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स शुक्रवार को 607.08 अंक और निफ्टी 154.90 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Amritpal Singh के संक्षिप्त दौरे से पार्टी को मजबूती मिलने का दावा, अकाली दल ने चुनाव पैरोल की उम्मीद जताई

Odisha STF ने मुंगेर के दो तस्कर दबोचे, छह हथियार और कारतूस बरामद

PM Modi बोले, नलसाजों की कमी से अटका था PNG कनेक्शन का लक्ष्य

Amit Shah ने Arunachal Pradesh में सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की