वैश्विक संकेतों से वायदा कारोबार में 2.96 प्रतिशत चढ़ा कच्चा तेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2020

नयी दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बिचौलियों के सौदे बढ़ाने से मंगलवार को वायदा बाजार में कच्चा तेल का भाव 2.96 प्रतिशत मजबूत होकर 2,225 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च डिलिवरी के लिए कच्चा तेल 64 रुपये या 2.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,225 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 32,886 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी तरह अप्रैल डिलिवरी के लिए कच्चा तेल 65 रुपये या 2.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,289 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। इसमें 2,121 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल 3.94 फीसदी बढ़कर 29.83 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.96 फीसदी की तेजी के साथ 30.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि अच्छी मांग के बीच प्रतिभागियों द्वारा सौदे बढ़ाने से कच्चा तेल के वायदा भाव में तेजी आयी है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा