आंध्र प्रदेश सरकार ने अश्विनी लोहानी को बनाया पर्यटन निगम का चेयरमैन

lohani

आंध्र प्रदेश सरकार ने अश्विनी लोहानी को पर्यटन निगम का चेयरमैन बनाया। लोहानी को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा दिया गया है। राज्य की मुख्य सचिव नीलम साहनी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्त एक साल के लिये की गयी है।

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्विनी लोहानी को राज्य के पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के प्रकोप का विमानन कंपनियों पर असर, शेयरों में भारी गिरावट

लोहानी को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा दिया गया है। राज्य की मुख्य सचिव नीलम साहनी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्त एक साल के लिये की गयी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की दस्तक से भारत के शेयर बाजार में आई जबरदस्त गिरावट

लोहानी भारतीय रेल सेवा के अधिकारी रहे हैं।वह भारत पर्यटन विकास निगम के सीएमडी तथा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। लोहानी दूसरे पूर्व नौकरशाह हैं ,जिन्हें राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर पद दिया है।इससे पहले पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को भी राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए दो साल के लिये सलाहकार नियुक्त किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़