क्रूज मादक पदार्थ मामला : एनसीबी ने प्रभाकर सैल से 10 घंटों तक पूछताछ की, दोबारा बुलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2021

मुंबई। मुंबई के तट के पास क्रूज पोत से मादक पदार्थ पाए जाने के मामले में रिश्वत की मांग करने के आरोपों की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के दिल्ली सतर्कता दल ने स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल से 10 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की। क्रूज पोत मामले में अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान आरोपी है। एनसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने सैल को मंगलवार को दोबारा बुलाया है। इससे पहले रविवार को एनसीबी द्वारा सम्मन भेजे जाने के बाद सैल अपने वकील के साथ सोमवार को अपराह्न दो बजे पुलिस सुरक्षा के बीच उपनगर बांद्रा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मेस (भोजनशाला) में पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री सहित भाजपा के कई नेताओं का मंदिर में बनाया गया बंदी, उपद्रवियों को अरविंद शर्मा ने दी कड़ी चेतावनी

वानखेड़े ने इन आरोपों से इनकार किया है। पिछले महीने सिंह के नेतृत्व में एक सतर्कता दल रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए मुंबई आया था लेकिन वह सैल का बयान दर्ज नहीं कर पाया था। उस समय उसने वानखेड़े समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए थे और क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्डिंग एकत्र की थी।

प्रमुख खबरें

Border Gavaskar Trophy की तैयारी, पुडुचेरी में भिड़ेंगी India A और Australia A

UltraTech Cement को Jaisalmer में नई खनन परियोजना के पहले चरण की मिली मंजूरी

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित