Delhi में Yamuna River पर अगले महीने से शुरू होगी ये शानदार Cruise सर्विस जानिए कब और कैसे कर सकेंगे सफर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2026

दिल्ली सरकार अपने नदी पुनरुद्धार और पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत अगले महीने यमुना नदी में क्रूज सेवा की शुरुआत कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुंबई में निर्मित और जनवरी में दिल्ली लाए गए 40 सीट वाले इस क्रूज जहाज में व्यापक तरीके से आंतरिक सज्जा का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि क्रूज जहाज अब पूरी तरह से सुसज्जित और उपकरणों से लैस है और परिचालन के लिए तैयार है। सूत्र ने बताया कि इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि क्रूज में यात्रियों के लिए संगीत, मनोरंजन और भोजन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

सूत्र ने बताया कि सरकार क्रूज टर्मिनल पर जल क्रीड़ा और अन्य मनोरंजक गतिविधियों को शुरू करने की भी योजना बना रही है, जिससे नदी के किनारे को छुट्टियां मनाने के व्यापक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिल्लीवासियों को शहर के भीतर ही गोवा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के समान अनुभव प्रदान करना है। सूत्र ने बताया कि इसका उद्देश्य किफायती कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करना है ताकि यह जनता के एक बड़े वर्ग के लिए सुलभ हो सके।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक