By विजयेन्दर शर्मा | Aug 29, 2021
शिमला । मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश भर में स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। इस रथ यात्रा के दौरान प्रदेश में 51 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राम सुभग सिंह ने प्रदेश द्वारा कोविड टीकाकरण की पहली डोज़ लगाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर सभी उपायुक्तों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने इस अभियान को और समर्पण भाव से जारी रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, निदेशक ग्रामीण विकास ऋग्वेद ठाकुर तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।