धोनी का धमाल, आखिरी बॉल पर बाउंड्री जड़ दिलाई जीत, MI को CSK ने 3 विकेट से दी मात

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रविंद्र जडेजा ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 3 विकेट से मैच जीत लिया। चेन्नई की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर उसे बड़ा झटका लगा और ऋतुराज गायकवाड पवेलियन लौट गाएं। मिचेल सैंटनर को बल्लेबाजी में ऊपर भेजने के फैसला चेन्नई के काम नहीं आया। डेनियल सैम्स ने सैंटनर को उनादकट के हाथों कैच कराया। जिसके बाद रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू ने पारी को आगे बढ़ाया। चेन्नई ने अपना तीसरा विकेट 66 रन के स्कोर ओर गंवाया और उथप्पा 30 रन बनाकर उनादकट का शिकार बने। चेन्नई को एक और झटका लगा जब रायुडू को 40 के स्कोर पर पोलार्ड के हाथों कैच आउट हो गया। 15 ओवर के बाद सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर मौजूद थे और जीत के लिए 53 रनों की दरकार थी। लेकिन कप्तान जडेजा आठ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो गए। बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने ब्रावो के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। धोनी ने 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है