CSK vs RCB: अपने रंग में लौटी चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 23 रनों से हराया

By अंकित सिंह | Apr 12, 2022

पहले बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी और बाद में गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत आज चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 23 रनों से हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बेंगलुरु के सामने 216 रन का स्कोर खड़ा किया। बेंगलुरु को जीत के लिए 217 रन बनाने थे। बेंगलुरु की टीम 9 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की ओर से सबसे ज्यादा शहबाज अहमद ने रन बनाए। इसके अलावा एस प्रभूदेसाई और दिनेश कार्तिक ने भी कुछ अच्छी बल्लेबाजी की। विराट कोहली आज के मैच में सिर्फ 1 रन बनाने में कामयाब हुए। चेन्नई की ओर से महेश दीक्षाना ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए हैं। वही रविंद्र जडेजा को तीन सफलता मिली। आईपीएल 2022 में यह चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत है।

इसे भी पढ़ें: डुप्लेसिस के दिल में धोनी के लिए है विशेष स्थान, बोले- मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है

इसके बाद अगले ओवर में आकाश दीप को छक्का जड़ा। उथप्पा और दुबे ने अगले ओवर में आकाश को एक एक चौका लगाया और दुबे ने लांग आन में ग्लेन मैक्सवेल को पहला छक्का लगाया। दोनों ने 11वें ओवर से हाथ खोलने शुरू किये और 15वें ओवर में चेन्नई को दो विकेट पर 133 रन तक ले गए। आखिरी पांच ओवर में 73 रन बने। दुबे ने 11वें ओवर में वानिंदु हसरंगा की जमकर धुनाई करते हुए 13 रन निकाले। वहीं 13वें ओर में दोनों ने मैक्सवेल पर दबाव बनाकर 19 रन बनाये। उथप्पा ने 17वें ओवर में सिराज को दो छक्के और एक चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दुबे ने अगले ओवर में आकाश दीप को दो छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में 24 रन बने। उथप्पा शतक से चूक गए और 19वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। दुबे ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाये। इससे पहले चेन्नई ने रूतुराज गायकवाड़ (17) और मोईन अली (तीन) के विकेट जल्दी गंवाये। रविंद्र जडेजाखाता भी नहीं खोल सके।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार