CSK के कोच फ्लेमिंग ने कहा, पुरानी टीम के पास होता है ज्यादा अनुभव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

मुंबई।चेन्नई सुपरकिंग के कोच स्टीफन फ्लेमिंग खुश है कि ‘नया नौ दिन पुराना सौ दिन’ की कहावत उनकी उम्रदराज आईपीएल टीम पर फिट बैठती है।मौजूदा चैंपियन टीम ने आईपीएल में इस सत्र में शानदार शुरुआत की और अब तक अपने सभी मैच जीते तथा उसे मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में भी जीत का दावेदार माना जा रहा है। 

फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘वे काफी लंबे समय से साथ में खेल रहे हैं और जानते हैं कि क्या करना है और वे टूर्नामेंट की शुरुआत के दबाव को अच्छी तरह से झेल सकते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इस पर चर्चा हो रही है कि टीम के खिलाड़ियों की उम्र बढ़ रही है लेकिन मेरा मानना है कि इससे वे अधिक बुद्धिमान होते जा रहे हैं। हर साल वे 12 महीने अधिक अनुभवी हो जाते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पंजाब से मिली हार पर बोले श्रेयस अय्यर, हम घबरा गए थे

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘एक ही टीम को बनाये रखने का फायदा यह होता कि आप अन्य टीमों की तुलना में सत्र की शुरुआत में अच्छी स्थिति में होते हैं क्योंकि अन्य टीमें काफी बदलाव करती रही हैं।’’

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?