CSK के इस खिलाड़ी ने आईपीएल से बाहर होने का लिया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

चेन्नई।चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर डेविड विली निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग से हट गये हैं।सुपरकिंग्स की तरफ से 2018 में तीन मैच खेलने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर विली ने यार्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब वेबसाइट से कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश कुछ पारिवारिक कारणों से मुझे आईपीएल से हटना पड़ रहा है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘हमारा दूसरा बच्चा होने वाला है और मेरी पत्नी को थोड़ी परेशानी है इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होगा वह पूरी तरह से ठीक रहे।’’

विली ने कहा कि चेन्नई ने उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन दिया और आईपीएल से हटने का फैसला करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘यार्कशर की तरफ चेन्नई का रवैया भी बेहद सहयोगपूर्ण रहा। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यह सही फैसला है। ’’इस बीच चेन्नई के एक अधिकारी ने कहा कि विली ने आईपीएल से हटने के अपने फैसले के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया है।तीन बार के चैंपियन चेन्नई को शुरू में ही तब झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट गये थे। उनकी जगह पर अभी तक किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं लिया गया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह