CSK पहले मैच की आमदनी पुलवामा शहीदों के परिवारों को करेगी अदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर इस साल के आईपीएल के पहले मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए देगी। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे। आईपीएल के 12वें संस्करण में पहला मुकाबला निवर्तमान चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आगामी शनिवार को यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल में गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण: बासिल थम्पी

चेन्नई सुपर किंग्स के निदेशक राकेश सिंह कहा कि टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शहीदों के परिवारों को चेक प्रदान करेंगे।’’ आईपीएल के इस पहले मुकाबले के टिकट बिक्री शुरु होने के कुछ घंटों के भीतर ही बिक गए। गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम