Teacher बनने का Golden Chance! CTET 2026 के लिए Registration शुरू, जानें पूरी Application Process

By दिव्यांशी भदौरिया | May 13, 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप काफी लंबे समय से CTET परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, CTET 2026 के लिए आवेदन शुरु हो चुके हैं। 

परीक्षा शहर के अलॉटमेंट में बदलाव

इस बार बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र शहर चुनने की सुविधा नहीं दी जाएगी। सीबीएसई परीक्षा शहरों का निर्धारण पूरी तरह रैंडम तरीके से करेगा। साथ ही, एक बार परीक्षा शहर आवंटित होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार के बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  - पेपर- 1: क्लास 1 से 5वीं तक (प्राइमरी लेवल टीचर)

 इसके लिए उम्मीदवार के 12वीं पास, D.El.Ed / BTC / JBT / B.El.Ed / एलमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।

 - पेपर-2: क्लास 6 से 8वीं तक (प्राइमरी लेवल टीचर)

 इसके लिए आपके पास बीएड के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, D.El.Ed/B.Ed स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष डिग्री। 

जानें कितनी होगी सैलरी?

PRT- 35,000-55,000 रुपए प्रति माह

TGT- 45,000 - 70,000 रुपए प्रति माह

PGT- 60,000 - 90,000 रुपए प्रति माह, इसके अलावा अन्य अलाउंस और लाभ मिलेंगे।

जाने चयन परीक्षा

सबसे पहले उम्मीदवार को रिटन टेस्ट देना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। आखिर में मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन फीस

  - जनरल, ओबीसी- पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 1000 रुपए देने होंगे। वहीं, दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए भुगतान करना होगा।

  - एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर- 2 के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों पेपर के लिए 600 रुपए भुगतान करना होगा।

एग्जाम पैटर्न 

-पेपर - 1 : क्लास 1 से 5वीं तक (प्राइमरी लेवल टीचर) और क्लास 6 से 8वीं तक (प्राइमरी लेवल टीचर)

-ड्यूरेशन : ढाई घंटे

-निगेटिव मार्किंग : नहीं

प्रमुख खबरें

Kuwait ने IRGC पर Infiltration का आरोप लगाया, Iran ने बेबुनियाद बताया

Himachal Governor का बड़ा फैसला, Lok Bhavan में Petrol-Free Sunday, PM Modi की अपील का असर

World Cup में Messi को पछाड़ने का आखिरी मौका, क्या Cristiano Ronaldo जीत पाएंगे फुटबॉल का सबसे बड़ा खिताब?

PM Modi की अपील का बड़ा असर, Rajnath Singh ने छोटा किया अपना काफिला।