Cube Highways Trust InvIT की बाजार में मजबूत एंट्री, 3% से ज्यादा तेजी पर बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इनविट का निर्गम कारोबार के पहले दिन तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। कंपनी का 5,000 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) सार्वजनिक निर्गम पिछले सप्ताह बंद हुआ था। एक बयान के अनुसार यह सूचीबद्धता भारत में किसी इनविट के निजी तौर पर सूचीबद्ध मंच से सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध मंच में पहले बदलाव का प्रतीक है।

इसका बाजार मूल्यांकन 21,085.77 करोड़ रुपये रहा। क्यूब हाईवेज ट्रस्ट के शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 9.35 गुना अभिदान मिला था। इस पेशकश के लिए कीमत का दायरा 151-152 रुपये प्रति यूनिट था।

प्रमुख खबरें

Faridabad में ASI पर हमला कर महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

JPSC exam: CID ने पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 8 घंटे तक पूछताछ की

US ने 2025 से अब तक 4,840 भारतीयों को किया deport, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Gujarat के Vadodara और भावनगर में सामने आए Coronavirus के दो मामले, मरीजों की हालत स्थिर