CUET UG Exam 2026: क्या पहनें, क्या ले जाएं? NTA की Final Guidelines जरूर जान लें

By दिव्यांशी भदौरिया | May 10, 2026

कल यानी 11 मई 2026 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) परीक्षा की शुरुआत होने जा रही है। ये परीक्षा 31 मई 2026 तक चलेंगी। सीयूईटी एग्जाम के लिए लगभग 15.68 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ये परीक्षाएं देशभर में शुरु होने जा रही है। एनटीए ने छात्रों के लिए कुछ जरुरी गाइडलाइंस जारी की है। इसमें एनटीए द्वारा परीक्षा में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, ड्रेस कोड़ समेत कई सारी डिटेल शेयर की है। आइए आपको इस परीक्षा संबंधित सारी जानकारी बताते हैं।

 -परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल जरुर ले जाएं।

 - उम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या प्रतीक चिन्ह पहनने की अनुमति है, एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवाएं। यह सबसे ज्यादा ध्यान देने योग्य वाली बात है।

 - कलावा जैसा धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है।

 - हल्के सफेद कपड़े पहनना सबसे जरुरी है। यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस हो, तो वे ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर वहां जांच जरुर कराएं।

  - सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाले जूते पहनना सबसे बेहतर है।

एडमिट कार्ड लेकर जाएं साथ

ज्यादातर छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अपने साथ जरुर लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा सेंटर में एंट्री नहीं मिलेंगी। इसके साथ ही आप एग्जाम देने से वंचित हो जाएंगे। गौरतलब है कि एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। यदि आप ने अभी तक इसे डाउनलोड नहीं किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर लें। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर छात्र  NTA के हेल्प डेस्क नंबर 011- 40759000 पर या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल से संपर्क कर सकते हैं। 

परीक्षा केंद्र पर ये 3 डॉक्यूमेंट्स जरूर साथ रखें

-सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 की हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट)।

-दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।

-सरकार द्वारा जारी किया गया कोई एक वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड या वोटर आईडी)।

प्रमुख खबरें

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व