IPL में नहीं खेलेंगे कमिंस, अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर फैसला करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2021

सिडनी। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चरण में नहीं खेलेंगे और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को भी फैसला लेना होगा कि अन्य आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने की अनुमति देकर मानसिक रूप से कठिन बायो-बबल में ज्यादा समय बिताने देना समझदारी होगी या नहीं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को यूएई में सितंबर में आईपीएल की बहाली को मंजूरी दी जिसके 31 मैच बचे हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ सीरीज में अधिक खिलाड़ियों को होना पड़ेगा अंदर-बाहर: एंडरसन

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘सीए को फैसला करना होगा कि क्या बायो-सुरक्षित बबल में और अधिक समय बिताना उसके खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के हित में होगा या नहीं। ’’ इसमें लिखा गया, ‘‘सीए फैसला कर सकता है कि आईपीएल से खिलाड़ियों को विश्व कप के लिये तैयार होने में मदद मिलेगी या नहीं जिसका आयोजन भी यूएई में किया जा सकता है। ’’ इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि जून के बाद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यकम के कारण उसके खिलाड़ियों के टूर्नामेंट के बचे हुए हिस्से में उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।

प्रमुख खबरें

गुजरात सरकार प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 अक्टूबर से शुरू करेगी ‘रिफॉर्म उत्सव’

Vadnagar से Varanasi तक BJP की Sewa Jyoti Yatra, PM Modi के 25 साल का सफर दिखाएगी पार्टी

Vote Theft Controversy: राहुल गांधी ने BJP और Election Commission पर बोला हमला, लगाए गंभीर आरोप

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण