मौजूदा फुटबॉल टीम 2018 विश्व कप क्वालीफायर के लिये टीम की तुलना में बेहतर है: वेंकटेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

दोहा। भारतीय फुटबॉल टीम के सहायक कोच षणमुगम वेंकटेश का कहना है कि मौजूदा टीम गेंद को ज्यादा से ज्यादा समय पर अपने पास रखती है और उसने 2018 विश्व कप क्वालीफायर के लिये खेलने वाली टीम की तुलना में कहीं ज्यादा सटीक पास दिये हैं। भारत पहले ही 2022 फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन उसके पास अब भी 2023 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के अगले दौर में पहुंचने का मौका है। वेंकटेश अपने खेलने के दिनों में सीनियर राष्ट्रीय टीम की अगुआई भी कर चुके हैं और उनका कहना है कि मौजूदा टीम ने कई चीजों में सुधार किया है।

इसे भी पढ़ें: फेडरल रिजर्व की मौद्रिक समीक्षा, मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

वेंकटेश ने कहा, ‘‘पिछले क्वालीफायर के दौरान प्रत्येक मैच में पास करने की संख्या 338 थी जबकि मौजूदा टीम में अब ये बढ़कर 450 हो गये हैं। मौजूदा टीम की पास करने की सटीकता भी पिछले 74 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गयी है जिसमें छह प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर