मौजूदा भारतीय आक्रमण लंबे समय में सर्वश्रेष्ठ: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज लासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2018

सिडनी। पूर्व तेज गेंदबाज ज्यौफ लासन का मानना है कि मौजूदा भारतीय आक्रमण लंबे समय में उसका सर्वश्रेष्ठ आक्रमण है और चार टेस्ट की श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी। लासन ने कहा कि भारत के पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और अच्छे स्पिनर भी हैं। उन्होंने कहा, ‘ईशांत शर्मा आखिरी बार यहां आये हैं और उनकी गेंदों में अतिरिक्त उछाल है। उमेश यादव अच्छी गेंदबाजी करता है और मोहम्मद शमी के पास स्विंग है। भुवनेश्वर कुमार भी स्विंग करा लेता है।’

लासन ने कहा कि वे सभी चार तेज गेंदबाजों को नहीं उतारेंगे। इनमें से तीन और एक या दो स्पिनर ही उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एडीलेड में श्रृंखला शुरू होना भारत के लिये फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि पहला टेस्ट एडीलेड में है सो भारत को मनचाही मुराद मिल गई। वे ब्रिसबेन या पर्थ से शुरूआत नहीं करना चाहते होंगे।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand