Curry Leaves For Skin: खाने ही नहीं बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है करी पत्ता, जानिए इस्तेमाल का तरीका

By अनन्या मिश्रा | Jun 29, 2024

करी पत्ते के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा, करी पत्ते को मीठी नीम भी कहा जाता है। बहुत सारे लोग इसको अपने तरीके से लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं। भारतीय लोग अधिकतर मीठी नीम का इस्तेमाल तड़के के रूप में करते हैं। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है, बल्कि खुशबू भी बढ़ाती है। इसको खाने से सेहत को कई तरह से फायदा मिलता है। वहीं यह स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Cream: नारियल क्रीम के इस्तेमाल से सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी स्किन, वापस आ जाएगी खोई हुई रंगत

करी पत्ता बालों को सफेद होने से रोकता है। साथ ही यदि आप इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर अप्लाई करते हैं, तो आपकी त्वचा नेचुरल तरीके से ग्लो करती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों और स्किन को हेल्दी बनाने के लिए किस तरह से करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

करी पत्ता में विटामिन सी, विटामिन ए और फ्लेवनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। जिससे आपकी त्वचा ग्लोइंग बनती है और बाल हेल्दी व शाइनी बनते हैं।

पाचन में सुधार

करी पत्ते पाचन के एंजाइम्स को एक्टिव कर देता है। जिससे आपकी भूख बढ़ती है और पाचन भी अच्छा होता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 5-6 करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल

करी पत्ते में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। जो ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता रामबाण इलाज माना जाता है। ऐसे में यदि डायबिटीज मरीज रोजाना खाली पेट करी पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

दिल होगा हेल्दी

करी पत्ता आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। करी पत्ते में टैनिन और रूटिन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बाल

करी पत्ते में विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है। वहीं यह हेयरफॉल को भी रोकने में मदद करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का भी काम करता है।

प्रमुख खबरें

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman