यूपी चुनाव के राजनीति में किन्नरों का श्रापित बयानबाजी

By सत्य प्रकाश | Nov 23, 2021

अयोध्या। 2022 विधानसभा चुनाव किन्नर समाज भी राजनीति में हिस्सा ले रही है यही कारण है कि अब राजनीतिक बयान बाजी में भी किन्नर समाज के लोग पीछे नही है। भाजपा से दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम किन्नर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को श्राप दिया। तो वहीं सपा समर्थित किन्नर ने इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है। 

इसे भी पढ़ें: संविधान दिवस पर जानिये भारत के संविधान की सबसे खास बातें 

वहीं दूसरी ओर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन जिया का कहना है कि राजनीति में श्राप देना अच्छी बात नहीं है, श्राप व आशीर्वाद दिल से दिया जाता है उन किन्नरों को समाजवादी सरकार ने कितना दर्द दिया होगा उनको समाजवादी सरकार से तकलीफ पहुंची होगी।तो उनके दिल से श्राप निकला।इस समाज का आशीर्वाद व श्राप जरूर ही चिपकता है।समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो वादे किए होंगे उसे पूरा नहीं किया होगा।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में पांच लोगों की हत्या के आरोपी घनकांत गोगोई को 7 दिन की पुलिस रिमांड

Israel Election: संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, शाम 6 बजे तक पड़े 67 फीसदी वोट

Tamil Nadu के Theni में जेल प्रहरियों पर हमला कर भागे 17 कैदी, 13 दोबारा दबोचे गए

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव