रिबन काटा और हो गया 'पोपट'! पिज्जा ने कराई सरेआम बेइज्जती, पाक रक्षा मंत्री बने नए Meme स्टार

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2026

पाकिस्तानियों को पिज़्ज़ा खाने का शौक नया-नया चढ़ा है। लेकिन इन्हें पता ही नहीं इन्हें मिलने वाला पिज़्ज़ा इनके पाकिस्तानी हुक्मरानों के दावे की तरह फेक है।  पाकिस्तान में महंगाई है। खाने-पीने की चीजों के दाम हाई हैं। लेकिन यूर्स के फर्जी दावे पर मुर्ग मुसल्लम, दावते मुनीर और शहबाज बड़ी डींगे हाकते हैं। लेकिन दूसरे पहलू में पिज़्ज़ा ने पूरे पाकिस्तान की किरकिरी करा दी। यूं समझिए इंटरनेशनल बेइज्जती। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान के सियालकोट में एक पिज़्ज़ा हट का उद्घाटन करने गए थे। मिसाइल रॉकेट तो बन नहीं रहे। सारे तो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही फुस्स हो गए। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री  पिज़्ज़ा हट का आउटलेट खुलवाने के लिए गली गली घूम रहे हैं। लेकिन यहां भी गजब की बेइज्जती। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री पिज़्ज़ा हट के आउटलेट का फीता काटकर घर आ गए। सियालकोट वासियों को खूब बधाई भी दे गए कि अब आवाम को पिज़्ज़ा के इंटरनेशनल ब्रांड पिज़्ज़ा हट का असली स्वाद मिलेगा। लेकिन कुछ ही देर बाद पिज़्ज़ा हट ने जनाब के सपने की धज्जियां उड़ा दी। 

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor पर ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पार करने वाले हैं 'सेंचुरी', कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा कटाक्ष

इसमें रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कितना योगदान है, इससे आप ऐसे समझ सकते हैं कि पिछले दिनों एक मॉल में आग लगी। मॉल आग में धू-धू कर जलता रहा और घंटों तक ना फायर ब्रिगेड पहुंची ना ही दमकल का कोई पता। जब तक पाकिस्तानी सेना की ब्रिगेड पहुंचती तब तक पूरा मॉल खाक हो गया। यानी जिस कराची को अपना किला बताता है पाकिस्तान उसके नगर निगम तक एक फायर ब्रिगेड तक नहीं। इसकी तस्दीक खुद रक्षा मंत्री ने भरी संसद में की। 

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects