By अनन्या मिश्रा | Nov 07, 2026
आज ही के दिन यानी की 07 नवंबर को भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्म हुआ था। वह विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक थे। जिस समय उन्होंने प्रकाश परावर्तन के क्षेत्र में खोज की थी, वह दौर आजादी से पहले का कठिनाइयों से भरा दौर था। उस समय प्रयोग करने के लिए आधुनिक यंत्रों और प्रयोगशालाओं का नितांत अभाव था। लेकिन तमाम अभावों और मुश्किलों के बारे में विज्ञान के प्रति सीवी रमन का रुझान उनको विश्व के शीर्ष सम्मान तक ले गया। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सीवी रमन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में 07 नवंबर 1888 को सीवी रमन का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकटरमन था। उन्होंने 16 साल की उम्र में मद्रास यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। जहां से सीवी रमन ने परीक्षा में टॉप किया था। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास में फिजिक्स में गोल्ड मेडल जीता। फिर बीएससी पूरी करने के बाद सीवी रमन ने मद्रास यूनिवर्सिटी से एमएससी पूरा की।
इसे भी पढ़ें: Shakuntala Devi Birth Anniversary: मानव कंप्यूटर के नाम से फेमस थीं शकुंतला देवी, पलक झपकते ही हल कर देती थीं मुश्किल गणनाएं
साल 1917 में कोलकाता यूनिवर्सिटी ने सीवी रमन को फीजिक्स पढ़ाने के लिए अपने कॉलेज में बुलाया। इस दौरान प्रोफेसर के पद पर उनको कम सैलरी मिल रही थी। लेकिन फिजिक्स में अपने इंट्रेस्ट और इस क्षेत्र में कुछ नया करने की चाहत की वजह से उन्होंने प्रोफेसर की नौकरी कर ली। यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के दौरान सीवी रमन ने अपना रिसर्च का काम जारी रखा। उनके फिजिक्स के लेक्चर से स्टूडेंट्स काफी प्रभावित होते थे।
साल 1930 में सीवी रमन को फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीवी रमन इस क्षेत्र में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई थे। सीवी रमन ने फिजिक्स के लाइट के क्षेत्र में काम किया था। जिसको रमन इफेक्ट के नाम से जाना जाता है। फिर साल 1934 में वह बेंगलुरु के IISC में अस्टिटेंट डायरेक्टर बने। वहीं देश की आजादी के बाद उनको देश का पहला नेशनल प्रोफेसर चुना गया। वहीं साल 1943 में बेंगलुरु में उन्होंने रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की। साल 1954 में सीवी रमन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
वहीं 21 नवंबर 1970 को सीवी रमन का निधन हो गया।