CWG 2022: भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, मंधाना ने खेली 63 रनों की तूफानी पारी

By अनुराग गुप्ता | Jul 31, 2022

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने रविवार को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 99 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान की मुनीबा अली ने 32 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा आलिया रियाज ने 18 और कप्तान बिस्माह मरूफ ने 17 रन का योगदान दिया।

स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेलते हुए पाकिस्तान की रणनीति पर पानी फेर दिया और चारों दिशाओं में आक्रामक शॉट खेले। स्मृति मंधाना ने 42 गेंद में 63 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 150 के औसत से रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप हुई। उसके बाद सबभिनेनी मेघना ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना का बखूबी साथ दिया। हालांकि सबभिनेनी मेघना 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया 

भारतीय गेंदबाज चमके

भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी टिक नहीं पाए और टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। स्नेह राणा ने चार ओवर में 15 रन और राधा यादव ने तीन ओवर में 18 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए। जबकि रेणुका सिंह ने अपना स्वप्निल स्पैल डाला, उन्होंने मेडन ओवर से शुरूआत की जो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में दुर्लभ होता है। रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा ने एक-एक झटका।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर