CWG 2022: कई बाधाओं के बाद बर्मिंघम पहुंची पाकिस्तान की बैडमिंटन टीम, भारत ने 5-0 से रौंदा

By निधि अविनाश | Jul 30, 2022

28 जुलाई से राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत हो गई है और पाकिस्तान का दल भी अपना प्रदर्शन देने के लिए तैयार है। कई परिस्थितियों के बीच पाकिस्तान की चार सदस्यीय बैडमिंटन टीम इन खेलों में पहुंचने में कामयाब हो गई है।बता दें कि आर्थिक तंगी के कारण पाकिस्तान के खेल बोर्ड ने राष्ट्रमंडल खेलों के दल से बैडमिंटन टीम को हटा दिया था। लेकिन आखिरी वक्त पर बोर्ड को प्रयोजक मिल गए जिसके कारण बैडमिंटन टीम बर्मिंघम पहुंच पाई। कम खिलाड़ी होने के कारण पाकिस्तान को अपना पहला मैच भारत के साथ शुक्रवार को युगल में खेलना पड़ा। पाकिस्तान की गजाला सिद्दीकी को शुक्रवार को मिश्रित युगल में खेलना पड़ा वहीं पुरूष टीम में मुराद अली और इरफान सईद भट्टी शामिल हैं। भारत से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी शहजाद ने कहा कि हर टीम में आठ खिलाड़ी हैं और हम चार है। मैं एकल खिलाड़ी हूं लेकिन मुझे युगल और मिश्रित युगल में भी खेलना पड़ेगा। ऐसे में ध्यान केंद्रित करना और एकाग्रता बनाए रखना मुश्किल होता है।"

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर