CWG 2022: भारत के स्टार शिवा थापा ने बॉक्सिंग में पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को हराया

By निधि अविनाश | Jul 29, 2022

भारत के अनुभवी मुक्केबाज शिवा थापा ने शुक्रवार को बर्मिघम में राष्ट्रमंडल गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पाकिस्तान के सुलेमान बलोच की धूल चटा दी है। शिवा थापा ने 63.5 किग्रा भार वर्ग के राउंड 32 के मुकाबले में  5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की है।

2015 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके शिवा थापा का पहला दिन जीत के आगाज के साथ खत्म हुआ। महिला बॉक्सिंग की बात करें तो तोक्यो ओलंपिक गेम्स की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन 30 जुलाई को न्यूजीलैंड की एरियन निकोलसन के खिलाफ रिंग में उतरेगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर