CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रांज मेडल, संकेत सरगर के बाद भारत को दिलाया दूसरा पदक

By अनुराग गुप्ता | Jul 30, 2022

बर्मिंघम। भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के 61 स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीता है। यह भारत का दूसरा मेडल है। इससे पहले पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला था। गुरुराज पुजारी ने 61 स्पर्धा में कुल 269 किलोग्राम के साथ ब्रांज मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में मलेशिया के मोहम्मद अंजील ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि पापुओ न्यू गिनी के मोरे बायू ने सिल्वर हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: एथलीटों को दिया गया तोहफा, 6500 खिलाड़ियों के लिए ऑर्डर किए गए 1.5 लाख कंडोम 

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुषों के 61 स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीतने वाले वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी को बधाई दी। इससे पहले उन्होंने वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी को भी बधाई दी थी। 

संकेत सरगर ने जीता सिल्वर मेडल

वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने पुरूषों की 55 किलो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खोला। इसके बाद गुरुराज पुजारी ने अंक तालिका में पदकों की संख्या को बढ़ाने में अपना योगदान दिया। संकेत सरगर ने गोल्ड मेडल जीतने का प्रयास किया लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

प्रमुख खबरें

Punjab में Akali Dal और BJP के नए गठबंधन पर Sanjay Singh का तंज, बताया 0+0=0

US में भारत और China समेत कई देशों पर Import Duty बढ़ाने की तैयारी तेज

Punjab में Akali Dal और BJP का छह साल बाद फिर गठबंधन, ढिल्लों ने बताया ऐतिहासिक

Pakistan में नए प्रांत बनाने की योजना पर बवाल, Karachi में Sindh के बंटवारे का विरोध