CWG 2022: एथलीटों को दिया गया तोहफा, 6500 खिलाड़ियों के लिए ऑर्डर किए गए 1.5 लाख कंडोम

 common wealth games 2022
unsplash

कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजकों ने बर्मिंघम में होने वाले आगामी टूर्नामेंट में सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देने के लिए लगभग 150,000 कंडोम की व्यवस्था भी की है। यह संख्या टोक्यो ओलंपिक में दिए गए कंडोम से भी काफी अधिक है।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ियों से खेल गांव भरने लगा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजकों ने बर्मिंघम में होने वाले आगामी टूर्नामेंट में सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देने के लिए लगभग 150,000 कंडोम की व्यवस्था भी की है। यह संख्या  टोक्यो ओलंपिक में दिए गए कंडोम से भी काफी अधिक है। खेल गाँव में दुनियाभर के कई एथलीटों ने एक-दूसरे के साथ सेक्स किया, यह बात आज लगभग सभी जानते हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम में हो रहा है। यह 29 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें: 17 साल की शादी में 16 सालों से लगातार गर्भवती हो रही ये महिला, अब तक 12 बच्चों को दे चुकी है जन्म

ब्रिटिश सरजमीं पर इस 12 दिवसीय खेल महोत्सव में इस बार 6500 एथलीटों ने हिस्सा लिया। आयोजकों को उम्मीद है कि खिलाड़ियों के लिए खेल गांव आरामदेह और सुरक्षित होगा। इसमें उनका यौन स्वास्थ्य भी शामिल है। जिसके मद्देनज़र बड़ी संख्या में मुफ्त कंडोम की व्यवस्था की गई है, जो लगभग 23 कंडोम प्रति व्यक्ति है। बर्मिंघम विश्वविद्यालय के एनईसी होटल कैंपस और वारविक विश्वविद्यालय इस साल के खेल गांव हैं। यहां सभी एथलीट रहेंगे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस तरह से सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देने को तैयार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अपने नौकर पर आया इस पाकिस्तानी महिला का दिल, खुद किया प्रपोज़ और फिर कर ली शादी

बर्मिंघम सिटी काउंसिल के स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ कार्ल बेस ने कहा, "हमने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति से मुलाकात की। हमें लगा कि गर्भनिरोधक की आवश्यकता है। यह मुश्किल नहीं होगा।" गौरतलब है कि पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 160,000 कंडोम बांटे गए थे। ओलिंपिक पर नजर डालें तो कॉमनवेल्थ काफी पीछे है। हालांकि, कंडोम की कुल संख्या में अंतर सिर्फ 10,000 का ही है। इससे समझा जा सकता है कि बर्मिंघम के सेक्स मैराथन में खिलाडियों के लिए कंडोम की कितनी जरूरत है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़