CWG 2022: WWE के रेसलर जॉन सीना ने शेयर की वेटलिफ्टर संकेत सरगर की तस्वीर

By निधि अविनाश | Aug 01, 2022

डब्लू डब्लू ई (WWE) के दिग्गज स्टार जॉन सीना ने भारत के वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी है। जॉन सीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर संकेत सरगर की फोटो पोस्ट की है लेकिन कोई कैप्शन नहीं डाला है। इसे आप उनका बधाई देने का एक अनोखा अंदाज समझ सकते है।जानकारी के लिए बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने रजत पदक जीता है। 30 जुलाई 2022 को भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन देते हुए भारत की झोली में 4 मेडल डाले। भारत को सबसे पहला पदक संकेत सरगर ने दिलाया। उन्होंने 55 किग्रा वर्ग में यह मेडल हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: मुक्केबाज निकहत जरीन पदक के करीब, शिव थापा और सुमित हुए बाहर

जॉन सीना ने शायद उनके जज्बे को सलाम करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। जॉन सीना ने इस समय डब्लू डब्लू ई से दुरी बना ली है और इस वजह से फैंस उन्हें काफी याद भी कर रहे है। आखिरी बार उन्हें 27 जून को रॉ के एक ऐपिसोड में देखा गया था। वहां उन्होंने अपनी 20वीं सालगिरह बनाई थी। यह कहना अब मुश्किल है कि अब उनकी वापसी कब होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!