CWG 2026 Day 2: भारत खोलेगा अपना Medal Tally? Para-Powerlifting में अशोक और सुधीर से पदक की बड़ी उम्मीदें

By Ankit Jaiswal | Jul 24, 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का दूसरा दिन भारत के लिए काफी व्यस्त और अहम रहने वाला हैं। शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी कई अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। बता दें कि गुरुवार को मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाईं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कम से कम एक पदक पहले ही सुनिश्चित कर दिया हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दिन भारत अपने पदकों का खाता भी खोल सकता हैं।

पुरुष हल्के भार वर्ग में शाम 5 बजकर 40 मिनट पर अशोक और परमजीत कुमार अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजकर 24 मिनट पर महिला हल्के भार वर्ग में जसप्रीत कौर और सुमन देवी मुकाबले में उतरेंगी। रात 10 बजकर 40 मिनट पर महिला भारी भार वर्ग में कस्तूरी राजमणि हिस्सा लेंगी। वहीं शनिवार तड़के 12 बजकर 29 मिनट पर पुरुष भारी भार वर्ग में झंडू कुमार और सुधीर पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

कलात्मक जिम्नास्टिक में भी भारत की उम्मीदें बनी हुई हैं। शाम 5 बजे पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में तपेश्वरनाथ दास, स्वातिश कैथेरी पुथलाथ, तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों के सामने पहले क्वालीफिकेशन की चुनौती होगी, जिसके बाद पदक की दौड़ तय होगी।

पैरा तैराकी में भी भारत की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर रहेंगी। दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस-13 वर्ग की हीट में आर. वी. वी. बी. के. बुडिगिना और इमाम अली उतरेंगे। यदि दोनों खिलाड़ी क्वालीफाई करने में सफल रहते हैं तो शनिवार रात 12 बजे होने वाले फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

इसके अलावा भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और जिम्नास्ट प्रणति नायक भी अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे। हालांकि इन खिलाड़ियों को पहले शुरुआती दौर की चुनौती पार करनी होगी। मौजूद जानकारी के अनुसार भारतीय दल का लक्ष्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अगले दौर में पहुंचाने का रहेगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत भारत के लिए सकारात्मक रही है और अब दूसरे दिन कई खेलों में पदक की उम्मीदें बनी हुई हैं। यदि भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के अनुरूप खेलते हैं तो शुक्रवार भारत के लिए यादगार दिन साबित हो सकता हैं।

प्रमुख खबरें

Bhadohi Police ने फर्जी BSA बनकर 50 लाख ठगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Agra के बाह में खराब सड़क पर फंसी Ambulance, अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात ने तोड़ा दम

Swachh Vayu Survekshan 2026 में Lucknow अव्वल, इंदौर को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थान

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब