By अंकित सिंह | Jul 27, 2026
ज्ञानेश्वरी यादव भारत के लिए मेडल जीतने वाली नवीनतम वेटलिफ्टर बनीं। उन्होंने सोमवार को महिलाओं की 53 किग्रा फ़ाइनल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। यह इन खेलों में भारत का पांचवां मेडल भी था। यादव ने पहले राउंड में 82 किग्रा, 85 किग्रा और 88 किग्रा के सफल लिफ्ट के साथ शुरुआत की और इवेंट के 'क्लीन एंड जर्क' हिस्से में नाइजीरिया की ओनोमे डिडिह (जो बाद में चैंपियन बनीं) के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।
पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच और उभरते हुए युवा मुक्केबाज अंकुश ने सोमवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की क्रमश: 60 किग्रा और 80 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। छब्बीस साल के सचिन ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराया। भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के मुक्केबाज के खिलाफ धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। पांच जज में से चार ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया।
जज एक, दो, तीन और पांच ने सचिन को 29-27 से विजेता घोषित किया जबकि जज चार ने हेविट को 29-27 का स्कोर दिया। सचिन ने तीनों राउंड में लगातार स्कोरिंग करते हुए मुकाबले में दबदबा बनाया। उन्होंने चार जज के स्कोर पर शुरुआती दो राउंड जीते और फिर एक जज के हेविट के पक्ष में स्कोर करने के बावजूद जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी राउंड में एक अंक कटने के बावजूद जीत पक्की कर ली।
For more Sports News in Hindi Today please click here.