कभी सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने CWG में जीता पदक, खेल मंत्री ने दिया 10 लाख का नकद पुरस्कार

Mansukh Mandaviya
ANI

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार को 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। बिहार के नालंदा के रहने वाले झंडू ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम का भार उठाकर यह पदक जीता था।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार को सोमवार को यहां 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह मंत्री के आवास पर आयोजित किया गया। झंडू ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम के सर्वश्रेष्ठ भार के साथ कांस्य पदक जीता था।

झंडू बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं और हरनौत कस्बे में अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए सब्जियां बेचते थे और यहां तक ​​कि ई-रिक्शा भी चलाते थे। खेल मंत्रालय के एक बयान में झंडू ने कहा, ‘‘खेल मंत्री ने मुझसे स्कॉटलैंड में मेरे अनुभव के बारे में पूछा। उनसे बात करके बहुत अच्छा लगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन

पदक जीतने के बाद से ही मुझे लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई पैरा खेलों की तैयारी के लिए गांधीनगर जाने से पहले मैं अपने परिवार से मिलने जाऊंगा। एशियाई खेलों में चीन मजबूत दावेदार है लेकिन मैं अपने देश के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास करूंगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़