रूस-यूक्रेन युद्ध शुरु होने के शीघ्र बाद हुए साइबर हमले से यूरोप के हजारों लोग प्रभावित हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2022

मॉस्को|  यूक्रेन पर रूसी हमला शुरू होने के शीघ्र बाद यूक्रेनी सरकार और सैन्य एजेंसियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सेटेलाइट नेटवर्क पर हुए साइबर हमले के कारण यूरोपीय देशों के हजारों लोगों के ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन प्रभावित हुए थे। उपग्रह (सेटेलाइट) के स्वामित्व वाली कंपनी ने बुधवार को यह खुलासा किया।

कंपनी के मुताबिक, इस हमले के कारण पोलैंड से लेकर फ्रांसतक के इंटरनेट उपभोक्ता प्रभावित हुए। हालांकि, कंपनी ने अपने बयान में इस बात की जानकारी साझा नहीं की कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार था।

जबकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी हैकरों पर साइबर हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो