दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने के पांच आरोपी गिरफ्तार

By Renu Tiwari | Aug 05, 2025

दिल्ली पुलिस ने बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड पर इनाम का लालच देकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस गिरोह का पता तब चला जब पालम कॉलोनी के एक निवासी ने 20 जून को शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने खुद को एक निजी बैंक का कर्मचारी बताकर फोन करके उसके साथ 96,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस के अनुसार, गिरोह बैंक कर्मचारियों का रूप धारण कर क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स भुनाने के बहाने पीड़ितों से संपर्क करता था।

अधिकारी ने बताया, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पता चला कि धोखाधड़ी की गई रकम एक बैंक खाते में जमा की गई और बाद में उसे दूसरे बैंक में हस्तांतरित कर दिया गया। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी चेहरा ढंककर नकदी निकालते हुए दिखाई दिया।

इसे भी पढ़ें: मुझे जस्सी भाई और खुद पर... ओवल में इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद सिराज हुए इमोशनल

मोहन गार्डन स्थित एक स्थान पर छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों - अतुल कुमार, सनी कुमार सिंह और कौशल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। परिसर की तलाशी में कई बैंक खातों की किट, विभिन्न फर्मों के स्टाम्प, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद हुए। उन्होंने आगे कहा, पूछताछ के दौरान पता चला कि निजी बैंक का पूर्व कर्मचारी कौशल कुमार कई फर्जी खाते खोलने के लिए जिम्मेदार था। उसने मोहन गार्डन में एक किराए का मकान लिया था, जहां उसने चालू और बचत खाते खुलवाए। ये खाते फिर एक महिला के जरिए साइबर अपराधियों को मुहैया कराए गए, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

सीए अंतिम वर्ष के छात्र सनी कुमार सिंह ने जीएसटी और उद्यम प्रमाणपत्र बनाने के साथ-साथ खाते खोलने के लिए ईमेल आईडी बनाने में भी मदद की। अतुल कुमार (जिसके नाम पर यह कंपनी पंजीकृत थी) के पास धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए तीन बैंक खाते थे। पांचवां आरोपी,मोहम्मद अहमद पहले कॉल सेंटर में काम करता था। वह बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाला मुख्य व्यक्ति था। वह फरार था और इस साल की शुरुआत में दर्ज एक अन्य साइबर धोखाधड़ी मामले में वांछित था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अहमद को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, सभी आरोपियों मोहम्मद अहमद, कौशल कुमार, अतुल कुमार, सनी कुमार सिंह और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Hamid Ansari ने हिंदू राष्ट्रवाद को खतरा बताकर खड़ा किया विवाद, पलटवार में योगी और सुधांशु त्रिवेदी ने लपेट दिया!

धूम्रपान न करने वालों में Lung Infection का खतरा, जानिए फेफड़ों के संक्रमण की मुख्य वजहें

Akhilesh Yadav का आरोप, गलत कामों के लिए Generative AI का दुरुपयोग कर रही है BJP

Numerology में इन 3 मूलांक वाले लड़कों को माना जाता है भरोसेमंद पार्टनर, शादी से पहले जान लें इनकी ये खूबियां