Cyclone Alert: चेन्नई तट से गुजरेगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, एनडीआरएफ की टीम तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2022

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के नौ दिसंबर की आधी रात पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा और पुडुचेरी के बीच से गुजरने की संभावना के मद्देनजर तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रबंधन बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागापट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई, इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित कुल 10 जिलों में तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: आजम की तोड़ी अकड़, रामपुर में कमल खिलाया, जानें कौंन हैं आकाश सक्सेना

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की उम्मीद है। बुलेटिन के अनुसार, ‘‘इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और नौ दिसंबर को आधी रात के आसपास 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से गुजरने की संभावना है।’’ पुडुचेरी, चेन्नई से करीब 160 किलोमीटर दूर है। तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप