Cyclone Arnab को लेकर 4 राज्यों में High Alert, तट से टकराने पर IMD की पैनी नजर

By अंकित सिंह | Oct 26, 2026

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। बुधवार सुबह इसके तट से टकराने की संभावना को देखते हुए चार राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने इस चक्रवाती तूफान को देखते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आंध्र प्रदेश के तट से टकराने से पहले यह धीरे-धीरे और अधिक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पुडुचेरी को भी अलर्ट पर रखा गया है।

अनुमान है कि यह यानम के पास, बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार करेगा। इस दौरान हवा की लगातार गति 115–125 किमी प्रति घंटा रहेगी, जबकि हवा के झोंके 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। इस बीच, IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे सोमवार से पश्चिम बंगाल के तट के पास और समुद्र में न जाएं, क्योंकि इस इलाके में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही, चक्रवात के कारण दार्जिलिंग के उप-हिमालयी जिले में भूस्खलन (landslides) होने की भी चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Arnab की बढ़ी ताकत, आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने, जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और तटीय इलाकों में लगातार चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है। प्रशासन उन गर्भवती महिलाओं को भी अस्पतालों में पहुंचाने की तैयारी कर रहा है, जिनकी प्रसव की तारीख नजदीक है। ओडिशा में, छह दक्षिणी जिलों — गंजाम, गजपति, रायगडा, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर — को संवेदनशील (खतरे की आशंका वाले) क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। संवेदनशील इलाकों में आपदा प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है, जबकि कुछ पहाड़ियों, झरनों और बांधों के पास मछली पकड़ने और पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Live TV Streaming Apps के लिए TRAI ने प्रस्तावित की 1 लाख रुपये फीस, 20 साल होगी वैधता

Kim Kardashian के बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं Lewis Hamilton, खास तोहफा भी दे चुके हैं उन्हें

easyJet की उड़ानों में मिलेगा Starlink Wi-Fi, 10 करोड़ यात्रियों को होगा फायदा

New Zealand दौरे की तैयारी: Test Series से पहले India A मैच में उतरेंगे Jasprit Bumrah और Pant