Cyclone Arnab: उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं जिसे देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है। मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने आम लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने संभावित मौसमी बदलाव के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्यों और एहतियाती उपायों पर जोर दिया है।

वहीं, 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई जिलों के अलावा बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसके परिणामस्वरूप दिन के तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों में शरण लेने, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, खेतों और जलाशयों के आसपास जाने से भी बचने को कहा गया है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने तथा पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

लोगों से मौसम की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक मौसम बुलेटिन और ‘सचेत’ ऐप पर जारी चेतावनियों पर नजर रखने की अपील भी की गई है।

प्रमुख खबरें

US Dollar के मुकाबले Rupee 7 पैसे गिरा, 95.22 के स्तर पर खुला

Diwali Box Office Clash | Ramayana Part 1 और मोहरा के बीच Godzilla Minus Zero की एंट्री, जानें क्या है IMAX स्लॉट्स का दिलचस्प ट्विस्ट

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब ने धारण किया अत्यंत भीषण रूप! 140 किमी/घंटे की रफ्तार से टकराने की आशंका, आंध्र-ओडिशा में अलर्ट पर 5.7 लाख लोग

विकासशील देशों में औद्योगिकीकरण और रोजगार के लिए पर्याप्त Power जरूरी: Shripad Naik