Cyclone Michaung | चक्रवाती तूफान मिचौंग का दिखने लगा खतरनाक असर, भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 2 की मौत, कई ट्रेनें और फ्लाइट रद्द

By रेनू तिवारी | Dec 04, 2023

जैसे ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र 'चक्रवाती तूफान मिचौंग ' में बदल गया और चेन्नई में भारी बारिश हुई। मीडिया की कई टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए मैदान में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 5 दिसंबर को चक्रवात मिचौंग के तट से टकराने के साथ 80-90 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से 100 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को शहर में तैनात किया गया था। एनडीआरएफ की टीमों ने शहर में भारी बारिश के बाद गंभीर जलजमाव के कारण फंसे पीरकनकरनई और पेरुंगलाथुर के पास तांबरम इलाके से लगभग 15 लोगों को बचाया। खतरे के स्तर से ऊपर बह रहे पानी को देखते हुए सुरक्षा कारणों से बेसिन ब्रिज और व्यासरपाडी के बीच पुल नंबर 14 को निलंबित कर दिया गया है।

चेन्नई से शुरू होने वाली छह ट्रेनें - मैसूरु शताब्दी एक्सप्रेस, कोयंबटूर कोवई एक्सप्रेस, कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस, केएसआर बेंगलुरु एसी डबल डेकर एक्सप्रेस, केएसआर बेंगलुरु बृंदावन एक्सप्रेस, तिरुपति सप्तगिरि एक्सप्रेस को सोमवार को रद्द कर दिया गया। इस बीच, जलभराव के कारण 14 सबवे बंद कर दिए गए। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई जबकि कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

आईएमडी के अनुसार, ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की सीमा में शहर के अधिकांश हिस्सों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है - वलसरवक्कम (154.2 मिमी), नुंगमबक्कम (101.7 मिमी), शोलिंगनल्लूर (125.7 मिमी), कोडंबक्कम (123.3 मिमी), मीनंबक्कम ( 108 मिमी), आदि।

पड़ोसी जिलों कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर में भी भारी बारिश हुई। इसके अतिरिक्त, दक्षिण रेलवे ने भारी बारिश और जलभराव के कारण सोमवार सुबह 8 बजे तक सभी चेन्नई उपनगरीय खंडों में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। दक्षिण रेलवे के मुताबिक, इन खंडों में केवल विशेष यात्री ट्रेनें ही संचालित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें