बंगाल की खाड़ी में Cyclone Montha का मंडराता कहर, आंध्र, ओडिशा, तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान

By एकता | Oct 26, 2025

बंगाल की खाड़ी में उभर रहे चक्रवाती तूफान 'मोन्था' के कारण भारत के पूर्वी तट पर भयानक असर पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात के दौरान आंध्र प्रदेश के तट पर काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच दस्तक दे सकता है।

25 अक्टूबर की रात 11:30 बजे तक, यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 550 किलोमीटर पश्चिम और चेन्नई से 850 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था।

इसे भी पढ़ें: Kurnool Bus Accident । आंध्र प्रदेश पुलिस बोली, बैटरियों के फटने से गई 20 जानें

राज्यों के कौन से इलाकों में खतरा

चक्रवात 'मोन्था' के कारण पूर्वी तट के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

27 से 28 अक्टूबर तक, आंध्र प्रदेश के यनम और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। आईएमडी ने 26 अक्टूबर को पूरे राज्य के लिए पीली चेतावनी जारी की है।

28 और 29 अक्टूबर को ओडिशा भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। गंजम, गजपति, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी जैसे जिले प्रभावित हो सकते हैं। हवा की गति 60-70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, कुछ क्षेत्रों में 80 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती है।

आज (26 अक्टूबर) तमिलनाडु के तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों में मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और रानीपेट तक हल्की से मध्यम बारिश फैल सकती है। 27 अक्टूबर को चेंगलपेट, कांचीपुरम और वेल्लोर में भारी बारिश हो सकती है, जबकि चेन्नई में भी भारी बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के चाईबासा में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के चार आरोपी गिरफ्तार

प्रभावित इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर जाने और आधिकारिक चेतावनियों का लगातार पालन करने की सलाह दी गई है। तूफान के कारण तटीय बाढ़ और तेज हवाओं से नुकसान की आशंका है।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध

Reliance Industries का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये पहुंचा

Commonwealth Games 2030: राहुल द्रविड़ और Saina Nehwal आयोजन समिति में शामिल

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar