झारखंड के चाईबासा में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के चार आरोपी गिरफ्तार

rape
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

जगन्नाथपुर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी राफेल मुर्मू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 12 साल की एक लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जगन्नाथपुर पुलिस थाना क्षेत्र में कथित घटना उस समय हुई, जब लड़की एक स्थानीय मेले में शामिल होने के बाद तड़के करीब तीन बजे घर लौट रही थी।

जगन्नाथपुर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी राफेल मुर्मू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

मुर्मू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 28 से 30 साल के बीच है और उनमें से कुछ शादीशुदा हैं। उन्होंने बताया कि लड़की को चाईबासा के सफर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे जमशेदपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़