चक्रवात निसर्ग प्रभावितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की जरूरत, 100 करोड़ का राहत पैकेज बहुत कम है: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र के उन क्षेत्रों के लिए एक वित्तीय पैकेज की मांग की जो तीन जून को आए चक्रवात ‘निसर्ग’ से प्रभावित हुए हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित 100 करोड़ रुपये बहुत कम है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय प्रभावितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की जरुरत है। जब पिछले साल राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आई थी, तो मेरी सरकार ने सतारा, सांगली और कोल्हापुर को 4,708 करोड़ रुपये और नासिक और कोंकण को 2,108 करोड़ रुपये दिए थे।’’ राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि केंद्र ने राज्य को 75,000 करोड़ रुपये का ऋण लेने की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को ऋण के माध्यम से धन जुटाना चाहिए और लोगों को सहायता प्रदान करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR