Cyclone Tauktae : केरल में मूसलाधार बारिश से सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त, समुद्री पुल में दरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल में शनिवार को मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने से सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। समुद्र में ऊंची लहरें उठने से तटीय इलाकों में जनजीवन बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, पांच जिलों मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका के साथ ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। उसने बताया कि अलप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में एक या दो स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: केरल में भारी बारिश की चेतावनी के बीच हाई अलर्ट घोषित, राज्य सरकार ने शुरू किया राहत शिविर

राज्य में यहां स्थित सबसे पुराने समुद्री पुल वलियाथुरा में दरार आ गई है। पुल के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया है और वहां पुलिस को तैनात किया गया है। प्रारंभिक खबरों के अनुसार, राज्य के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने से सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बड़ी संख्या में लोगों को विभिन्न जिलों में राहत शिविरों में भेजा गया है, जहां कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा है। इस बीच, भारतीय तटरक्षक बल के जहाज विक्रम ने शुक्रवार रात को उत्तरी कन्नूर जिले के तट पर मछली पकड़ने की एक छोटी नौका से तीन मछुआरों को बचाया।

प्रमुख खबरें

UPI Payment Charges और UPI New Rules सामने आते ही जनता खुश, Modi Hai To Sab Mumkin Hai

Telangana में Semiconductor उद्योग लगाएगा Singapore, CM Revanth Reddy से मिले प्रतिनिधि

आखिर क्या हुआ था Isha Rikhi और Badshah के रिश्ते में? बिग बॉस 20 में हुआ खुलासा

PM Modi के Birthday पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, Kolkata में बोले Rajnath Singh