Cyclone Tauktae Update: IMD ने कहा- अरब सागर में भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ 'ताउते'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

मुंबई/ दिल्ली। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि तूफान ‘ताउते’ ‘‘विकराल चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है। आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार, इसका उच्चारण ‘ताउते’ है। ‘‘पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान ताउते पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’

प्रमुख खबरें

प्याज और खाद्य वस्तुएं महंगी होने से अगस्त में Retail Inflation उछलकर 4.82 प्रतिशत पहुंची

15 सितंबर को Doordarshan की हुई थी स्थापना, जानें आज के इतिहास से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Middle East तनाव के बीच Brent Crude की कीमत 108 Dollar के पार पहुंची

TMC के 20 बागी सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा से पहलेजॉइन करेंगे बीजेपी? सामिक भट्टाचार्य ने दावों को नकारा